पबिया मंडल में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान शुरू

Edited by UMESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुर. भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण एवं महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा ने पबिया मंडल में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का उद्घाटन संयुक्त रूप से

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुर. भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण एवं महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा ने पबिया मंडल में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का उद्घाटन संयुक्त रूप से किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से प्रखर बनाना, उनकी नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि यह महाअभियान भाजपा को एक कैडर आधारित पार्टी के रूप में और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने ‘वैचारिक अधिष्ठान’ विषय पर विचार रखा. उन्होंने एकात्म मानव दर्शन और पंचनिष्ठा को भाजपा की विचारधारा का मूल आधार बताया. बबीता झा ने दूसरे सत्र में ‘बूथ प्रबंधन और मन की बात’ विषय पर संगठनात्मक बारीकियों को समझाया. मौके पर पबिया मंडल अध्यक्ष द्वारिका सिंह, निमाई सेन, भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी आनंद पोद्दार, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक सिन्हा, जितेंद्र मंडल, निशिकांत मंडल, राजेंद्र मंडल, मैनेजर मंडल, अंकुर प्रसाद यादव, गीता देवी, प्रदीप मंडल, दिनेश यादव, मनोज राय आदि कार्यकर्ता थे.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola