पंडित दीनदयाल का संपूर्ण जीवन अंत्योदय पर रहा समर्पित

Updated at : 25 Sep 2025 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल का संपूर्ण जीवन अंत्योदय पर रहा समर्पित

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर भाजपा ने एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन मुख्य वक्ता थे। उन्होंने पंडित दीनदयाल को एकात्म मानववाद के प्रणेता और भारतीय सनातन संस्कृति को आधुनिक दृष्टि देने वाला बताया। दीनदयाल जी ने अंत्योदय के विचारों से आम जनता के कल्याण के लिए प्रेरित किया और भारतीय राजनीति में नए आदर्श स्थापित किए। सुनील सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके विचारों पर चलकर अंत्योदय के लक्ष्यों की प्राप्ति हो रही है। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री सहित कई नेता उपस्थित थे।

विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा का कार्यक्रम संवाददाता, पाकुड़. अंत्योदय के प्रबल उपासक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और एकात्म मानववाद के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरुवार को भाजपा द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन शामिल हुए. पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने युगीन संदर्भों में भारतीय सनातन संस्कृति को आधुनिक दृष्टि दी. दीनदयाल उपाध्याय जी ने हमें केवल एकात्म मानववाद की मौलिक विचार दृष्टि ही नहीं दी, बल्कि अंत्योदय के विचारों और शिक्षाओं से आम जन के कल्याण के लिए प्रेरित भी किया. उन्होंने कहा कि अपने विचारों और कर्तव्यनिष्ठा से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की राजनीति में मौलिक आदर्श स्थापित किए. उनका संपूर्ण जीवन अंत्योदय के लिए समर्पित रहा. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम दीनदयाल जी के विचारों और आदर्शों पर चलकर अंत्योदय के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर हैं. ” कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे, प्रदेश मंत्री दुर्गा सोरेन, हिसाबी राय, अनुग्रहित प्रसाद साह, रूपेश भगत, सरिता मुर्मू, रतन भगत, सुशांत सिंह, पवन भगत, प्राची चौधरी, मोहन मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola