वृंदावन के प्रेम मंदिर की तर्ज पर बन रहा है राम चौक दुर्गापूजा का पंडाल

Published by :RAJKISHOR K
Published at :25 Sep 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
वृंदावन के प्रेम मंदिर की तर्ज पर बन रहा है राम चौक दुर्गापूजा का पंडाल

वृंदावन के प्रेम मंदिर की तर्ज पर बन रहा है राम चौक दुर्गापूजा का पंडाल

विज्ञापन

कटिहार दुर्गा पूजा पंडाल के रूप में दिल्ली का लाल किला बनाकर श्रद्धालुओं का दिल जीतने वाली दौलत राम चौक दुर्गापूजा समिति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं को नया एससास दिलाएगी. शहर के वार्ड नंबर 28 पटेल चौक पर इस वर्ष पूजा पंडाल के रूप में दौलत राम चौक दुर्गापूजा समिति वृंदावन के प्रेम मंदिर की आकृति में पंडाल का निर्माण करा रही है. पंडाल का निर्माण बांस, बीट, कपड़ा खासकर हिटलोन सामग्री का उपयोग से किया जा रहा है. कारीगर इसमें पूरी बारीकी से काम कर रहे हैं. इस वर्ष पूजा को लेकर दौलत राम चौक पूजा समिति की ओर से कुल 15 लाख का बजट रखा है. इनमें पूजा पंडाल, प्रतिमा, लाइटिंग सभी खर्च इसमें शामिल है. पंडाल निर्माण को लेकर रायगंज के 20 कारीगर पिछले एक महीने से पंडाल निर्माण कार्य में लगे हुए है. पूजा समिति के अध्यक्ष चंचल साह, सचिव लक्ष्मण साह ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालु क्लब में वृंदावन में स्थित प्रेम मंदिर के रूप में पंडाल का यहां दर्शन करेंगे. जो श्रद्धालुओं को काफी पसंद आने वाला है. अध्यक्ष व सचिव ने बताया कि हमारे क्लब का कुछ ही वर्ष हुआ है. हमारा प्रयास है कि श्रद्धालुओं के लिए बेहतरीन से बेहतरीन पंडाल का निर्माण हमारे तरफ से किया जाय. अध्यक्ष व सचिव ने बताया कि इस वर्ष पूरे पूजा का बजट 15 लाख रुपए रखा गया है. पंडाल का निर्माण का कार्य छह पूजा तक पूरा कर लिया जायेगा. जबकि सात पूजा को श्रद्धालुओं के लिए पंडाल का पट खोल दिया जायेगा. आठवीं पूजा से लेकर दशवीं पूजा तक मां दुर्गा को महाभोग लगाये जायेंगे. जहां श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा. इस वर्ष भी पूजा पंडाल के रूप में वृंदावन का प्रेम मंदिर श्रद्धालुओं को काफी पसंद आने वाला है. 2022 में हुआ था क्लब का गठन दौलत राम चौक दुर्गा पूजा समिति का गठन 2022 में हुआ है. क्लब के द्वारा पूजा पंडाल का निर्माण पटेल चौक पर किया जाता है. कम ही समय में पूजा समिति ने एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण कर श्रद्धालुओं को अपनी ओर पूरी तरह से आकर्षित कर दिया है. एक वर्ष दिल्ली का लाल किला के रूप में पंडाल निर्माण कर पूजा क्लब ने लोगों की खूब तारीफ बटोरी. जबकि पिछले साल आदिवासी का किला बनाकर भी लोगों को काफी आकर्षित किया. इस वर्ष भी वृंदावन का प्रेम मंदिर श्रद्धालुओं के लिए काफी आकर्षक का केंद्र होगा. ये सभी निभा रहे अपनी भूमिका पूजा को सफल बनाने में क्लब के संस्थापक सदस्य राकेश साह, अध्यक्ष चंचल साह, सचिव लक्ष्मण साह, कोषाध्यक्ष राहुल राय, संरक्षक राजू मांझी, मीडिया प्रभारी अरविंद महतो, निवेदक कैलाश साह, रवि साह, कन्हैया कुमार भगत, रंजीत महतो, चंदन वर्णवाल, अरुण कुमार, रजनीश सोनी, अविनाश कुमार, रवि गुप्ता, अमरेंद्र कुमार, चंदन साह, राकेश गुप्ता, विजय गुप्ता आदि लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola