युवक ने सीने पर कलश रखकर किया नवरात्र अनुष्ठान शुरू

शारदीय नवरात्र के मौके पर टनकुप्पा गांव निवासी कौशल्या देवी के पुत्र 27 वर्षीय रवि कुमार भगत ने मां दुर्गा की विशेष साधना का संकल्प लिया है.
टनकुप्पा. शारदीय नवरात्र के मौके पर टनकुप्पा गांव निवासी कौशल्या देवी के पुत्र 27 वर्षीय रवि कुमार भगत ने मां दुर्गा की विशेष साधना का संकल्प लिया है. नवरात्र के प्रथम दिन उन्होंने अपने सीने पर कलश स्थापित कर अनुष्ठान की शुरुआत की. यह अनुष्ठान इस बार 10 दिनों तक चलेगा. इस दौरान वे केवल फलाहार करेंगे. रवि कुमार भगत ने बताया कि वे वर्ष 2008 से मां दुर्गा की भक्ति में साधना करते आ रहे हैं. वर्ष 2012 से वे लगातार गांव के देवी मंदिर प्रांगण में नवरात्र के दौरान सीने पर कलश स्थापित कर साधना कर रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि नौ दिनों तक उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य की निगरानी उनके भाई रविश यादव तथा ग्रामीण पलटन सिंह, निरंजन कुमार, इंद्रदीप कुमार, सोनू कुमार, रंजीत शाह, टंडन कुमार, आनंद कुमार, रोहित कुमार, चंदन विश्वकर्मा और शंभू यादव मिलकर करते हैं. मंदिर परिसर में इस अवसर पर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




