देसी वस्तुओं का उपयोग कर देश को बनाएं आत्मनिर्भर - निर्भय प्रताप

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 31 Aug 2025 9:15 PM

विज्ञापन

नेचर विलेज के बैनर तले आयोजित राष्ट्र गुणगान तिरंगा यात्रा रविवार को सातवें दिन बरहट प्रखंड की डाढ़ा पंचायत पहुंची.

विज्ञापन

बरहट. नेचर विलेज के बैनर तले आयोजित राष्ट्र गुणगान तिरंगा यात्रा रविवार को सातवें दिन बरहट प्रखंड की डाढ़ा पंचायत पहुंची. समाजसेवी जितेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में यात्रा जैसे ही गांवों में पहुंची, लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा. स्थानीय ग्रामीणों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया और आगे के गांवों में इसे ले जाने का आग्रह भी किया. राष्ट्र गुणगान यात्रा का नेतृत्व कर रहे नेचर विलेज के संस्थापक निर्भय प्रताप सिंह ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को अपनाना और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करना है. यात्रा के दौरान लोगों को गोबर से बने दीये, हर्बल गुलाल सहित अन्य देसी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए. उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे विदेशी सामान बेचना बंद करें और स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा दें. उन्होंने कहा कि अगर भारत को बचाना है तो यह देश के 140 करोड़ लोगों की जिम्मेदारी है. यात्रा के दौरान मेरा भारत महान के नारे से वातावरण गूंज उठा. पांड़ो से लेकर लकरा-भंडरा गांव तक निकली रोड शो रविवार को यात्रा डाढ़ा पंचायत के सुदामापुर, सुखलेवा, नारायणपुर, नमर, खादी ग्राम, लक्खय, लाभायत होते हुए पंडौ पंचायत के लकरा, भंडरा और टोला मटिया तक पहुंची. यहां रोड शो का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने सड़कों पर उतरकर यात्रा का स्वागत किया और झंडा लहराकर अभिनंदन किया. इस यात्रा में युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है. गांवों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में राष्ट्रभक्ति का भाव देखा जा रहा है. यात्रा में प्रमुख रूप से निर्भय प्रताप सिंह के साथ महेश मंडल, मनोहर सिंह, शैलेंद्र सिंह, महेश्वर प्रसाद सिंह, रमन कुमार सिंह, समाजसेवी जितेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, नंदलाल सिंह, रतन कुमार उपाध्याय, बलराम सिंह, सिकंदर पटेल, राजेश पटेल, वकील सिंह, रवि कुमार, अजय तिवारी, रंजीत रावत, रंजीत यादव, जवाहर मांझी, प्रकाश पासवान, अनुराग कुमार सिंह, मो सलाम अंसारी, करीमन मियां, शोभा मांझी, गीता भारती, सीता देवी, रीता देवी, मंजू देवी समेत कई लोग शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola