मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज खगड़िया, मधेपुरा और अररिया लोकसभा क्षेत्र में जनसभाओं को करेंगे संबोधित

संवाददाता, पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को खगड़िया, मधेपुरा और अररिया लोकसभा क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वे पटना से सुबह हेलीकॉप्टर के माध्यम से खगड़िया लोकसभा क्षेत्र
संवाददाता, पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को खगड़िया, मधेपुरा और अररिया लोकसभा क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वे पटना से सुबह हेलीकॉप्टर के माध्यम से खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के गांधी उच्च विद्यालय बेलदौर के खेल मैदान में करीब 11:05 बजे पहुंचेंगे. वहां चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री करीब 11:55 बजे मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के आलमनगर स्थित पानी टंकी के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर बाद करीब एक बजे अररिया लोकसभा क्षेत्र के रानीगंज स्थित लालजी उच्च विद्यालय के मैदान में भी एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री मधेपुरा लौट जायेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










