मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

कोटवा. आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप अभियान के तहत मंगलवार को कोटवा बाल विकास परियोजना कार्यालय से सीडीपीओ संगीता कुमारी की नेतृत्व में मतदाता जागरूकता
कोटवा. आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप अभियान के तहत मंगलवार को कोटवा बाल विकास परियोजना कार्यालय से सीडीपीओ संगीता कुमारी की नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका, आईसीडीएस कर्मी ने भाग लिया. मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु अपील की गई. सीडीपीओ ने बताया कि प्रखंड के मतदाताओं को जागरूक करने व मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप अभियान शुरू किया गया है. इसके तहत मतदाता जागरूकता अभियान के अलावा अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जा रही है. मतदाताओं को बताया जा रहा है कि मतदान क्यों जरूरी है इससे होने वाले लाभ की जानकारी भी दी जा रही है. जागरूकता रैली आईसीडीएस कार्यालय से चलकर कोटवा सेंट्रल बैंक से होते हुए कोटवा प्रखंड कार्यालय तक गई और वहा से बाजार होते हुए आईसीडीएस कार्यालय आकर समाप्त किया गया. मतदाता जागरूकता अभियान में महिला पर्वेक्षिका स्वेता गौतम ,राजश्री,रेणु कुमारी,ज्योति रानी ऑफिस कर्मी बबलू कुमार,सेविका मुन्नी देवी, सोनी कुमारी, मुन्नी कुमारी, रेखा देवी, रंजू देवी, फूलमती देवी ,सीमा देवी ,बीना देवी ,बिंदु देवी, रजिया सुल्ताना आदि मौजूद रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




