पीसीसी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

Updated at : 25 Sep 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
पीसीसी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

पीसीसी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

विज्ञापन

अमदाबाद पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत के नीरपुर कब्रिस्तान से फारुख के घर तक व बलुआ गांव में महबूब आलम के घर से मुख्य सड़क तक में पीसीसी सड़क की निर्माण कार्य का मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने गुरुवार को शिलान्यास किया. विधायक ने बताया कि नीरपुर कब्रिस्तान से फारूक के घर तक एवं बलुआ गांव में महबूब आलम के घर से मुख्य सड़क तक सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय ग्रामीण काफी लंबे समय से मांग कर रहे थे. मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत सड़क निर्माण किया जाना है. नीरपुर कब्रिस्तान से फारुख के घर तक 14 लाख 99600 एवं महबूब आलम के घर से मुख्य सड़क तक 10 लाख 93400 की लागत राशि से पीसीसी ढलाई सड़क का निर्माण किया जाना है. सड़क निर्माण को लेकर शिलान्यास होने पर स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल था. मौके पर गोपाल कृष्ण यादव, अब्दुल मन्नान, निरंजन यादव, फिरोज आलम, शेख पिटू, मनौवर आलम, छोटू उर्फ आदित्य कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola