Giridih News :बिरनी के प्रवासी युवक की मुंंबई में मौत

Giridih News :बिरनी प्रखंड के पडरमनिया निवासी मनोज कुमार राय (35) पिता स्व रामधनी राय का निधन बुधवार को मुंबई में अचानक तबीयत बिगड़ने से हो गया. इस हादसे से दुर्गापूजा की खुशी मातम में बदल गयी.
पूरे पडरमनिया गांव में मातम है. मुबई में रह रहे पडरमनिया गांव के ही साथी पंकज बैठा ने बताया कि मनोज लगभग तीन माह पूर्व घर से मुंबई गया था. मुंबई के बांद्रा खार में उसके अलावा उसका एक और छोटा भाई शंकर राय वहां रहकर टैंपो चलाता है. छोटे भाई ने दुर्गापूजा में घर जाने की तैयारी की थी. बुधवार की सुबह आठ बजे वह ट्रेन में बैठनेवाला था. अचानक तबीयत बिगड़ने लगी, तो साथ में रह रहे अन्य ग्रामीण इलाज के लिए उसे नजदीकी अस्पताल ले गये. वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद उसकी पत्नी सानू कुमारी (29) व तीन बच्चे पुत्री अस्मिता राय (10), मासूम राय (सात) व पुत्र मायूस राय (चार) के जीवन-यापन पर संकट आ गया है. मुंबई से मृतक का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद पडरमनिया लाने का प्रयास हो रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




