बीड़ी उद्योग पर 28 प्रतिशत जीएसटी हटाने की मांग
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 31 Aug 2025 9:28 PM
बिहार प्रदेश बीड़ी मजदूर संघ की बैठक रविवार को रेलवे कॉलोनी स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में प्रदेश महामंत्री परमेश्वर यादव की अध्यक्षता में हुई.
झाझा. बिहार प्रदेश बीड़ी मजदूर संघ की बैठक रविवार को रेलवे कॉलोनी स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में प्रदेश महामंत्री परमेश्वर यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बीड़ी श्रमिकों के हित को लेकर महामंत्री श्री यादव ने कहा कि बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मांग पत्र भेजा गया है. उन्होंने बताया कि बीड़ी पर जीएसटी के संबंध में मांग पत्र में जिक्र किया गया है. उन्होंने कहा कि बिहार प्रदेश बीड़ी मजदूर संघ ने यह मांग की है कि बीड़ी पर 28 प्रतिशत जीएसटी हटाकर 5 प्रतिशत जीएसटी किया जाये. बिहार में 15 लाख बीड़ी मजदूर बीड़ी उद्योग पर निर्भर है. प्रदेश महामंत्री ने बताया कि बीड़ी उद्योग पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाये जाने से इस उद्योग पर गहरा असर पड़ा है. प्रदेश महामंत्री ने उपस्थित मजदूर संघ के सदस्यों से चट्टानी एकता बनाये रखने की अपील की. बैठक में बीएमएस जिला मंत्री अधिक सिंह, उपेंद्र ठाकुर, जिलाध्यक्ष अंजू कुमारी, बेबी देवी, सुरेंद्र कुमार समेत संघ के अन्य कई सदस्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










