लूटे इ-रिक्शा से खाना लेने पहुंचे, दो बदमाश दबोचे गये

Author Chandan
Updated:
विज्ञापन
लूटे इ-रिक्शा से खाना लेने पहुंचे, दो बदमाश दबोचे गये

बनारस बैंक चौक पर चाकू के बल पर हुई लूटपाटअहियापुर के शहबाजपुर का चालक है किशोर साह संवाददाता, मुजफ्फरपुर बनारस बैंक चौक पर दो बदमाशों ने चाकू के बल पर

विज्ञापन

बनारस बैंक चौक पर चाकू के बल पर हुई लूटपाट

अहियापुर के शहबाजपुर का चालक है किशोर साह

संवाददाता, मुजफ्फरपुर बनारस बैंक चौक पर दो बदमाशों ने चाकू के बल पर सोमवार की देर रात किशोरी साह का इ-रिक्शा लूट लिया था. इसी से वे दोनों खाना लेने के लिए स्टेशन रोड पहुंचे थे. नगर थाने की पुलिस ने चालक की शिकायत पर लूटपाट करने वाले दोनों बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है.अहियापुर के सहबाजपुर के रहनेवाले इ-रिक्शा चालक किशोरी साह के बयान पर नगर थाने में लूट की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें बनारस बैंक चौक नाला रोड के बुद्धन व सुनील राय उर्फ छैला को नामजद आरोपी बनाया था. पुलिस गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में प्रस्तुत की. वहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

कचरा चुनने के लिए बैंक चौक में था

किशोरी ने बताया कि वह इ-रिक्शा से सोमवार देर रात कचरा चुनने के लिए बनारस बैंक चौक पहुंचा था. इस दौरान एक बदमाश ने उसे रोक लिया.दूसरे ने उसके साथ मारपीट कर इ-रिक्शा की चाबी छीन ली. पॉकेट से 1200 कैश भी ले लिये. दोनों ने धमकी दी कि अगर नहीं भागे तो मार डालेंगे.

रास्ते में मिल गयी पुलिस की गाड़ी

वह डर से पैदल टाॅवर चौक लौट रहा था. इसी बीच रास्ते में ही पुलिस की गश्ती गाड़ी मिल गयी. उन्हें पूरा वाकया कहा. टीम उसे लेकर तुरंत बनारस बैंक चौक ले गयी. वहां एक बदमाश पकड़ा गया. दूसरे के बारे में उसने बताया कि वह गाड़ी लेकर खाना लेने गया है. फिर, उसकी निशानदेही पर दूसरे को स्टेशन रोड से पकड़ा गया. थानेदार शरत कुमार ने बताया कि दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Chandan

लेखक के बारे में

By Chandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola