जीविका कर्मियों ने सीएम को भेजा पत्र, मानदेय दोगुना करने की उठाई मांग

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 01 Sep 2025 10:22 PM

विज्ञापन

जीविका से जुड़े कर्मियों ने वेतन दोगुना करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक सामूहिक पत्र भेजा गया है.

विज्ञापन

जमुई . जीविका से जुड़े कर्मियों ने वेतन दोगुना करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक सामूहिक पत्र भेजा गया है. ज्ञात हो कि हाल के दिनों में विभिन्न समाचार पत्रों और मंचों से यह प्रचारित किया गया है कि जीविका कर्मियों का वेतन दोगुना कर दिया गया है. हालांकि, जमीनी स्तर पर कार्यरत करीब 7000 जीविका कर्मी, जो सामुदायिक स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, अब तक इस लाभ से वंचित हैं. जीविका कर्मियों का कहना है कि बिहार सरकार की ओर से यह स्पष्ट घोषणा की गयी थी कि सभी जीविका कर्मियों का मानदेय बढ़ाया जायेगा. परंतु, महज सामुदायिक कार्यकर्ताओं का नाम लेकर इस घोषणा को सीमित कर दिया गया है. इससे वे कर्मी, जो वर्षों से सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचा रहे हैं, खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं. जीविका कर्मियों ने बताया कि बिना किसी अवकाश के, लगातार दो माह तक उन्होंने महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाया. राज्य भर में 11 लाख स्वयं सहायता समूहों की 1 करोड़ 40 लाख दीदियों को जोड़ने का कार्य भी इन्हीं कर्मियों ने किया. इसके बावजूद स्थिति यह है कि जीविका कर्मी खुद आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. इतनी कम राशि मिलती है कि वे अपने बच्चों की शिक्षा, परिवार का पोषण या जरूरी खर्च तक ठीक से नहीं उठा पा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola