चलंत लोक अदालत वाहन को पीडीजे ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Updated at : 01 Sep 2025 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
चलंत लोक अदालत वाहन को पीडीजे ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

एक माह तक विभिन्न प्रखंडों में शिविर लगाकर दी जाएगी कानूनी जानकारी

विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से सोमवार को व्यवहार न्यायालय परिसर से चलंत लोक अदालत वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. वाहन को डालसा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अनिल कुमार पांडेय, डालसा के सचिव दीपक कुमार सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से रवाना किया. इस अभियान के तहत एक सितंबर से 30 सितंबर तक जिले के सभी प्रखंडों में विधिक सेवा शिविर आयोजित किये जाएंगे. इन शिविरों के माध्यम से आम लोगों को कानूनी जानकारी, सरकारी योजनाओं, तथा विधिक सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा. डालसा के अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि, जनजागरूकता से ही समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को न्याय व सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है. इसके लिए विशेष टीम का गठन किया गया है, जो जनसंवाद के माध्यम से जागरूकता फैलाएगी और सूचनात्मक पोस्टर व पर्चे का वितरण भी किया जाएगा. इस अवसर पर प्रथम जिला न्यायाधीश कुमार दीपक, द्वितीय जिला न्यायाधीश निरूपम कुमार, तृतीय जिला न्यायाधीश ऋचा श्रीवास्तव, चतुर्थ जिला न्यायाधीश पीयूष श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शशिभूषण शर्मा, रजिस्ट्रार सतीश कुमार मुंडा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार झा व महासचिव योगेश चंद्र झा सहित कई न्यायिक अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola