Madhubani News : आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने जनसभा विकास कार्य पर की चर्चा

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 31 Aug 2025 9:56 PM

विज्ञापन

प्रखंड की परकौली पंचायत में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को जनसभा की. जिसमें प्रदेश के शीर्ष नेता और काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. प्रखंड की परकौली पंचायत में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को जनसभा की. जिसमें प्रदेश के शीर्ष नेता और काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. सभा में मौजूद नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर व्यापक प्रकाश डाला. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है. आम आदमी पार्टी के योजनाओं और कार्यों से बिहार की जनता भलीभांति अवगत हो चुकी है. बिहार के लोगों ने भाजपा और जदयू दोनों को कई बार मौका दिया, लेकिन उन्होंने सिर्फ खोखले वादे किये. सुबधा यादव ने कहा कि बिहार आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मामले में बहुत पीछे है. सभा में प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव, प्रदेश महासचिव केशव किशोर प्रसाद, संगठन मंत्री गणेश दत्त पाठक, प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश नारायण ठाकुर, मनोज कुमार यादव, प्रभात रंजन, रुपेश यादव, विधानसभा प्रभारी रविंद्र चौधरी, आशीष झा, मुक्ति पासवान, राजीव तिवारी व रजनी मिश्रा व स्थानीय नेत्री सुबधा यादव सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola