लातेहार की टीम ने जामताड़ा को 222 रनों किया पराजित

Edited by UMESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट मेन्स अंडर-16 के ग्रुप सी का तीसरा मैच आउटडोर स्टेडियम में मंगलवार को लातेहार और जामताड़ा के बीच मैच खेला गया. लातेहार की टीम ने

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट मेन्स अंडर-16 के ग्रुप सी का तीसरा मैच आउटडोर स्टेडियम में मंगलवार को लातेहार और जामताड़ा के बीच मैच खेला गया. लातेहार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. निर्धारित 50 ओवर में 07 विकेट के नुकसान पर 340 रन बनाए. इसके जवाब में जामताड़ा की टीम 37.2 ओवर में 118 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. इस प्रकार लातेहार की टीम ने मैच को 222 रनों से जीत लिया. बल्लेबाजी में लातेहार की ओर से शिवांशु सिंह राठौड़ ने 98 बॉल में 106 रनों की पारी खेली. वहीं सतीश कुमार 89 बॉल में 64 रन बनाए एवं निखिल रंजन ने 43 बॉल में 53 रन बनाये. वहीं जामताड़ा की ओर से प्रिंस शर्मा ने 89 बॉल में 44 रन बनाये. गेंदबाजी में जामताड़ा की ओर से सूर्यो मंडल ने 10 ओवर में 74 रन देकर के तीन विकेट हासिल किए. प्रिंस शर्मा 10 ओवर में 45 रन देकर एक विकेट हासिल किए. आदित्य सिंह 09 ओवर में 52 रन देकर एक विकेट हासिल किए व रुद्र प्रताप सरकार ने 10 ओवर में 69 रन देकर एक विकेट हासिल किये. वहीं, लातेहार की ओर से अमित मुंडा ने 09 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट व लक्ष्यराज ने 07.2 ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट हासिल किये. मैच में प्लेयर्स ऑफ द मैच का पुरस्कार लातेहार टीम के शिवांश सिंह राठौड़ को दिया गया. इस दौरान जेएससीए से आये टीआरडीओ कौशल सिंह, अंपायर शिवम कुमार व अजमल हुसैन, स्कोरर दीपक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola