कफ सिरप के साथ पटना निवासी चालक गिरफ्तार, चार फरार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Oct 2024 11:39 PM
-डाक पार्सल वाहन से हो रही थी तस्करी. अररिया सोमवार की रात महलगांव थाना पुलिस ने एक डाक पार्सल वाहन की आड़ में लायी
-डाक पार्सल वाहन से हो रही थी तस्करी. अररिया सोमवार की रात महलगांव थाना पुलिस ने एक डाक पार्सल वाहन की आड़ में लायी गयी 49 कार्टून कोडिन युक्त कफ सिरप को जब्त किया है व डाक पार्सल वाहन के चालक को गिरफ्तार किया है. मामले में वाहन चालक पटना निवासी चिंटू यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसे आवश्यक पूछताछ करते हुये महलगांव थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कांड संख्या 117/24 के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. साथ हीं महलगांव थाना क्षेत्र के बौरेल गांव वार्ड संख्या 10 निवासी प्राथमिकी नामजद किरो विश्वास पिता स्व नफेरी विश्वास सहित प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरफ के मालिक वैशाली जिला निवासी मंटू कुमार पिता नामालूम सहित अन्य 02 अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










