कोशी कॉलेज खगड़िया ने जीता इंटर कॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट का खिताब

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज पुरुष कबड्डी टूर्नामेंट 2025-26 का विजयी ताज कोशी कॉलेज खगड़िया के नाम रहा.
जमुई . मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज पुरुष कबड्डी टूर्नामेंट 2025-26 का विजयी ताज कोशी कॉलेज खगड़िया के नाम रहा. केकेएम कॉलेज, जमुई के प्रांगण में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के 14 अंगीभूत महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए कोशी कॉलेज खगड़िया की टीम ने शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. टीम के खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण का बेहतरीन परिचय दिया.
प्रतिभा की हुई सराहना, खिलाड़ियों को मिला सम्मान
मैन ऑफ द मैच: अविनाश कुमार (कोशी कॉलेज, खगड़िया)
मैन ऑफ द टूर्नामेंट: साहिल कुमार (कोशी कॉलेज, खगड़िया)बेस्ट राइडर: माधव कुमार (कोशी कॉलेज, खगड़िया)
बेस्ट डिफेंडर: मो. कैश (जेआरएस कॉलेज, जमालपुर)मुख्य अतिथियों ने दी शुभकामनाएं
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डॉ कंचन गुप्ता, मुख्य अतिथि गवर्नमेंट वूमेन डिग्री कॉलेज, जमुई के प्राचार्य डॉ उदय नारायण घोष व केकेएम कॉलेज क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ गौरी शंकर पासवान व क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ श्वेता सिंह, दर्शनशास्त्र की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रश्मि ने विजेता टीम को बधाई दी है. कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ रश्मि ने किया, जबकि खेल की समाप्ति की घोषणा डॉ लिशा ने की. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत ने विजय के द्वार को खोल दिया. विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ राकेश कुमार पासवान, प्रो सरदार राम, प्रो कैलाश पंडित, डॉ अनिंदो सुंदर पोले सहित कई महाविद्यालयों के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




