जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jul 2024 9:58 PM
झाझा. थाना क्षेत्र की महापुर पंचायत अंतर्गत सतीघाट गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें कई लोग घायल हो गये. दोनों पक्षों ने
झाझा. थाना क्षेत्र की महापुर पंचायत अंतर्गत सतीघाट गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें कई लोग घायल हो गये. दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है. एक पक्ष के सलमा खातून ने बताया कि गांव निवासी फारुख खान, शाहरुख खान समेत कई लोग हरवे-हथियार के साथ लैस होकर घर में घुस गये और गाली- लौज करने लगा. जब हमलोगों ने विरोध किया तो वे लोग मारपीट कर हमलोगों को घायल कर दिया. जबकि दूसरे पक्ष से शाहरुख खान ने बताया कि गांव के मुस्तकीम, शेखावत समेत कई लोग लाठी-डंडा से लैस होकर मेरे दुकान पर आया और मेरा उसका छप्पर उखाड़ दिया. मना करने पर उनलोगों ने मेरे साथ मारपीट कर हमें घायल कर दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा आवेदन दिया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले कि छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










