Jamshedpur News : खासमहल से सीओ ऑफिस तक सड़क किनारे से आज हटेगा अतिक्रमण

Updated at : 23 Sep 2025 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : खासमहल से सीओ ऑफिस तक सड़क किनारे से आज हटेगा अतिक्रमण

<P><H2>धालभूम एसडीओ ने दो दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनात की</H2><H2>Jamshedpur News :</H2> टाटानगर स्टेशन के आगे खासमहल से सीओ ऑफिस मेन रोड तक सड़क किनारे से मंगलवार को अतिक्रमण

विज्ञापन

धालभूम एसडीओ ने दो दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनात की

Jamshedpur News :

टाटानगर स्टेशन के आगे खासमहल से सीओ ऑफिस मेन रोड तक सड़क किनारे से मंगलवार को अतिक्रमण हटाया जायेगा. इसको लेकर धालभूम एसडीओ चंद्रजीत सिंह ने दो दंडाधिकारी, परसुडीह थाना प्रभारी और सशस्त्र पुलिस फोर्स की तैनाती की है. इसमें वरीय दंडाधिकारी के रूप में जमशेदपुर सीओ मनोज कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है. अंचल प्रशासन सड़क के दोनों ओर लगने वाले स्थायी-अस्थायी दुकान व ठेला-खोमचा को खुद से हटाने के लिए सोमवार तक का समय दिया गया था. अब मंगलवार को बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जायेगी.

दवा दुकान, एटीएम समेत अन्य कॉमर्शियल गतिविधि वाले चिह्नित

खासमहल जमीन पर बिना अनुमति लिए आवासीय जमीन पर दवा दुकान, एटीएम समेत अन्य कॉमर्शियल गतिविधि चलाने वालों को जमशेदपुर अंचल प्रशासन ने चिह्नित किया है. खासमहल जमीन का नवीकरण भी पिछले 30 सालों से नहीं हुआ है, इस कारण वर्तमान में बिना लीज नवीकरण किये खासमहल के आवासीय जमीन का स्वरूप बदलकर कॉमर्शियल उपयोग करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola