आज से फिर होगी बारिश, कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में येलो अलर्ट

Published by : AKHILESH KUMAR SINGH Updated At : 01 Sep 2025 1:40 AM

विज्ञापन

सप्ताहांत में बारिश थमने के बाद दक्षिण बंगाल में एक बार फिर मेघ सक्रिय होने वाले हैं. अलीपुर मौसम विभाग ने सोमवार से कोलकाता समेत सभी दक्षिणी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

मंगलवार को कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

संवाददाता, कोलकाता

सप्ताहांत में बारिश थमने के बाद दक्षिण बंगाल में एक बार फिर मेघ सक्रिय होने वाले हैं. अलीपुर मौसम विभाग ने सोमवार से कोलकाता समेत सभी दक्षिणी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवात और संभावित निम्न दबाव के प्रभाव से सोमवार से गुरुवार तक लगातार बारिश होगी. इस दौरान 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मंगलवार को हावड़ा, हुगली, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और पूर्व बर्दवान में भारी (7–11 सेमी) बारिश की संभावना है. वहीं गुरुवार को हावड़ा, उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्दवान और बीरभूम जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की गयी है. विभाग का कहना है कि दक्षिण बंगाल में अगले शनिवार तक रुक-रुक कर गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola