ePaper

Jamshedpur news. घाटशिला में बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश, गोताखोरों की व्यवस्था व सुरक्षा बलों की तैनाती का निर्देश

Updated at : 25 Sep 2025 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. घाटशिला में बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश, गोताखोरों की व्यवस्था व सुरक्षा बलों की तैनाती का निर्देश

उपायुक्त ने दुर्गा पूजा पंडालों एवं सुवर्णरेखा नदी के विसर्जन घाट का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगमता संबंधी उपायों को गंभीरता लेने को कहा

विज्ञापन

Jamshedpur news.

घाटशिला शहरी क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडालों एवं सुवर्णरेखा नदी के विसर्जन घाट का निरीक्षण कर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आयोजन समिति एवं प्रशासन तथा पुलिस के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पंडालों में बिजली व्यवस्था, अग्निशमन उपकरण, अलग-अलग प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन, साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने पूजा समितियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगमता को प्राथमिकता में रखते हुए पूजा संपन्न करायें. उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की कि दुर्गा पूजा उत्सव को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित करने में जिला प्रशासन का सहयोग करें.

सुवर्णरेखा नदी के विसर्जन घाट का निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने घाट पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों की उपलब्धता, सुरक्षा बलों की तैनाती एवं प्राथमिक उपचार की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिये. उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाये, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो. उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को कहा कि त्योहार के दौरान लगातार राउंड द क्लॉक मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार रहे. निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला सुनील चंद्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी यूनिका शर्मा समेत पुलिस के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

PRADIP CHANDRA KESHAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola