हत्याकांड का एक नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
Published by : ANAND KUMAR Updated At : 17 Jun 2025 11:59 PM
बरियारपुर. बरियारपुर थाना क्षेत्र के महादेवा निवासी 26 वर्षीय युवक आशीष कुमार हत्याकांड में पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बरियारपुर थानाध्यक्ष वीरभद्र कुमार सिंह
बरियारपुर. बरियारपुर थाना क्षेत्र के महादेवा निवासी 26 वर्षीय युवक आशीष कुमार हत्याकांड में पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बरियारपुर थानाध्यक्ष वीरभद्र कुमार सिंह ने बताया कि नामजद अभियुक्त सह मुख्य साजिशकर्ता शिवदानी मंडल को गिरफ्तार किया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस मामले में आशीष की मां प्रेमा देवी ने कचहरी टोला एकाशी निवासी गोविंदा मंडल, शिवदानी मंडल सहित आधा दर्जन को नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करायी है. आरोप लगाया कि पहले से घात लगाये अपराधियों ने मेरा पुत्र आशीष कुमार को घर जाने के क्रम में पकड़ लिया और गोली मारकर हत्या कर दी. जबकि गोविंदा मंडल फरार चल रहा है. वह महदेवा निवासी सुमन कुमार को भी महदेवा मैदान पर गोली मारकर घायल कर दिया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










