शिक्षक संघ ने नवनियुक्त प्रधानाध्यापकों को किया सम्मानित

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 31 Aug 2025 9:20 PM

विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के परिसर में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमुई . जिला मुख्यालय स्थित बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के परिसर में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. नवपदस्थापित प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया. इस दौरान सभी प्रधानाध्यापकों को उपहार भी भेंट किया गया. कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर सिंह भी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे. कार्यक्रम को बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य कार्यसमिति सदस्य अशोक राय, संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष रामपुकार सिंह, जिला सचिव रत्नेश्वर शर्मा ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नागेश्वर यादव ने किया. मौके पर प्राच्य प्रभा के प्रधान संपादक कुमार जी, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह, प्रियंका सिन्हा, प्रिया कुमारी, स्नेहलता कुमारी, चंद्रमोहन रविदास सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व संघ के सदस्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola