हाथियों की वापसी से ग्रामीणों में दहशत

Published by : MANOJ SINGH Updated At : 24 Apr 2026 11:40 PM

विज्ञापन

गोला. गोला वन क्षेत्र के सुतरी जंगल में हाथियों की वापसी से आसपास के गांवों में भय है. वन विभाग के अनुसार, करीब पांच हाथियों का झुंड पिछले दो दिन

विज्ञापन

गोला. गोला वन क्षेत्र के सुतरी जंगल में हाथियों की वापसी से आसपास के गांवों में भय है. वन विभाग के अनुसार, करीब पांच हाथियों का झुंड पिछले दो दिन से जंगल में डेरा जमाये हुए है. वनपाल योगेंद्र महतो ने बताया कि विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है. टीम पूरी तरह सतर्क है. ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने तथा रात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के आने से फसलों और घरों को नुकसान का खतरा हमेशा बना रहता है.

विज्ञापन
MANOJ SINGH

लेखक के बारे में

By MANOJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola