bhagalpur news. ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स में गुल्ली को गोल्ड मेडल

रांची में आयोजित 36वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीसरे दिन बुधवार को भागलपुर की गुल्ली कुमारी ने 1000 मीटर दौड़ में बिहार को गोल्ड मेडल दिलाया
रांची में आयोजित 36वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीसरे दिन बुधवार को भागलपुर की गुल्ली कुमारी ने 1000 मीटर दौड़ में बिहार को गोल्ड मेडल दिलाया. बिहार को राजा कुमार ऊंची कूद में सिल्वर मेडल, राकेश कुमार यादव लंबी कूद में कांस्य पदक व गुल्ली कुमारी ने 1000 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल दिलाकर बिहार और भागलपुर गौरवान्वित किया है. ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता रांची में बिहार ओवर ऑल 166 अंक के साथ उप विजेता होने का गौरव प्राप्त किया. जबकि 172 अंक के साथ झारखंड विजेता रहा. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिहार की तरफ से 10 खिलाड़ी का आशादीप क्लब के खिलाड़ी का चयन हुआ था. वहीं, जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष जेड हसन, सचिव मो नसर आलम ने मेडल जीतने पर खिलाड़ियों को बधाई दी है. कहा कि मेडल जीतने वाले एथलीट को सम्मानित किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




