गंगा नदी में डूबने से करारी गांव के किशोर की मौत

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

कर्मनाशा. दुर्गावती थाना क्षेत्र के करारी गांव निवासी 12 वर्षीय किशोर की मौत उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमानिया स्थित गंगा नदी में डूबने से हो गयी. दुर्गावती थाना

विज्ञापन

कर्मनाशा. दुर्गावती थाना क्षेत्र के करारी गांव निवासी 12 वर्षीय किशोर की मौत उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमानिया स्थित गंगा नदी में डूबने से हो गयी. दुर्गावती थाना क्षेत्र के करारी गांव निवासी इंतखाब खान का परिवार जमानिया कस्बा में रहता है. शुक्रवार की शाम उनका 12 वर्षीय पुत्र अनस खान गंगा नदी किनारे खेलने के लिए गया था, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी में चला गया, जिससे वह नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गयी. इधर, किशोर के मौत की खबर जैसे ही करारी गांव में पहुंची गांव में मातम पसर गया, वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola