Giridih News : चापाकल मरम्मत में लापरवाही का आरोप

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News : मधवाडीह पंचायत में खराब पड़े चापाकलों की वजह से ग्रामीणों को जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि पिछले दिनों ग्रामीणों की मांग पर इसकी मरम्मत

विज्ञापन

Giridih News : मधवाडीह पंचायत में खराब पड़े चापाकलों की वजह से ग्रामीणों को जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि पिछले दिनों ग्रामीणों की मांग पर इसकी मरम्मत शुरू करायी गयी. इधर मुखिया मो सदीक अंसारी ने पेयजल व स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता से मरम्मत में लापरवाही होने की शिकायत की है. मुखिया ने कहा कि पंचायत के गांवों में खराब पड़े चापाकलों को दुरूस्त करने के नाम पर महज कोरम पूरा किया जा रहा है. चापाकल को खोलने के बाद नाममात्र की मरम्मत कर उसे चालू करने का काम किया जा रहा है जो बनने के साथ ही खराब हो जा रहे हैं. मिस्त्री के पास कोई सामान नहीं होता है. बताया गर्मी में जलस्तर नीचे चला गया है, लेकिन मिस्त्री बिना पाइप के ही मरम्मत के लिए पहुंच रहे हैं. पाली भी निम्न स्तर का लगाया जा रहा है. अन्य सामानों की सुविधा मिस्त्री के पास नहीं है. ऐसे में चापाकल मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति किया जा रहा है. उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बेहतर तरीके से मरम्मत कराने की मांग की है. ताकि लंबे समय तक जनता को पानी संकट से निजात मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola