सोनो प्रखंड को आज मिलेगा 15 करोड़ की पथ योजनाओं की सौगात

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 31 Aug 2025 9:25 PM

विज्ञापन

प्रखंड के विभिन्न इलाके में 15 करोड़ की लागत से 11 सड़कें बनेंगी.

विज्ञापन

सोनो . प्रखंड के विभिन्न इलाके में 15 करोड़ की लागत से 11 सड़कें बनेंगी. सूबे के विज्ञान, प्रौद्योगिकी व तकनीकी शिक्षा मंत्री सह स्थानीय विधायक सुमित कुमार सिंह सोमवार को बनने वाले विभिन्न पथ के निर्माण का विधिवत कार्यारंभ करेंगे. सोमवार को दोपहर साढ़े बारह बजे चरकापत्थर सरेबाद रोड के समीप सरकंडा के मुस्लिम टोला से यादव टोला तक पथ निर्माण के कार्यारंभ से शुरू शिलान्यास कार्यक्रम शाम 4 बजे तक चलेगा. लगभग चार घंटे तक के इस ताबड़तोड़ कार्यारंभ कार्यक्रम में मंत्री श्री सिंह झाझा सोनो पीडब्ल्यूडी रोड पैलवाजन काली मंदिर से पैलवाजन यादव टोला चिमनी भट्ठा तक के पथ निर्माण, नैयाडीह गांव से नीमाटिल्हा तक पथ व पुल निर्माण, सोनो झाझा पथ एनएच 333 मेन रोड पैलवाजन के समीप से कटियारी बिन्झी तक पथ निर्माण सहित कुल ग्यारह पथ निर्माण का कार्यारंभ करेंगे. विदित हो कि इससे पूर्व हाल के दिनों में भी मंत्री श्री सिंह कई योजनाओं का कार्यारंभ व लोकार्पण कर चुके है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola