Samastipur News:मोबाइल झपट्टा मार गिरोह के सदस्य को किया पुलिस के हवाले

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 01 Sep 2025 7:19 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बांकीपुर चौक के पास मोबाइल झपट्टा मार गिरोह का सदस्य मोबाइल छीनकर भागने लगा.

विज्ञापन

Samastipur News: कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के बांकीपुर चौक के पास मोबाइल झपट्टा मार गिरोह का सदस्य मोबाइल छीनकर भागने लगा. इसमें वह सड़क किनारे खड़ी गड़ी से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से उसे पास की झाड़ी से दबोच लिया. पिटाई के दोनों को पुलिस को सौंप दिया गया. पुलिस ने उसे इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया. जहां उसकी प्रारंभिक इलाज की गई. पकड़े गये युवकों की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के नयाटोल निवासी लक्षू महतो के पुत्र राजा दशरथ कुमार व बाकीपुर मिल्की गांव निवासी अशोक राय के पुत्र सुभाष कुमार के रूप में हुई है. दोनों से पूछताछ जारी है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा का बताना है कि दोनों से पूछता जारी है. डीएसपी सदर 2 संजय कुमार का बताना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान के लिए पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola