ePaper

चार साल बाद भी पैसे नहीं लौटाने से तंग आकर दोस्त ने की खुदकुशी की कोशिश

Updated at : 01 Sep 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
चार साल बाद भी पैसे नहीं लौटाने से तंग आकर दोस्त ने की खुदकुशी की कोशिश

ईंट भट्टा संचालक मित्र को आठ लाख रुपये कर्ज देना एक युवक को भारी पड़ गया.

विज्ञापन

दोस्ती में आठ लाख रुपये दिया था कर्ज

पूर्णिया. ईंट भट्टा संचालक मित्र को आठ लाख रुपये कर्ज देना एक युवक को भारी पड़ गया. अपने रुपये मांगने पर ईंट भट्टा संचालक ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उसकी ओर से जान से मारने की धमकी भी मिलने लगी. ईंट भट्टा संचालक के मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने जहर खा लिया और खुदकुशी की कोशिश की. मुंह से झाग आता देख घर वाले उसे जीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत में युवक का इलाज जारी है. घटना रविवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंझेली गांव में हुई. पीड़ित युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंझेली गांव निवासी दीप नारायण ठाकुर ने बताया कि पिछले पांच साल में उसने अपने दोस्त मो एजाज आलम को आठ लाख रुपये कर्ज के रूप में देकर मदद की थी. मंझेली गांव में उसके दोस्त मो एजाज आलम का ईंट भट्टा है. इसे बढ़ाने के लिए एजाज आलम ने पांच सालों में उससे पहले चार लाख 67 हजार और फिर इसके एक साल बाद चार लाख रुपये कर्ज लिया. सभी रुपये उसने दूसरे लोगों से कर्ज लेकर उसे दी थी. कर्ज लेते समय दोस्त ने जल्द ही सभी रुपये वापस देने का वायदा किया था. उसी गांव के रहने वाले उसके दोस्त मो शहबाज आलम को भी इसकी जानकारी थी, क्योंकि तीनों बचपन के दोस्त थे. काफी समय बीतने के बाद भी जब उसके दोस्त मो एजाज आलम ने लिखित तौर पर दिये उसके आठ लाख रुपये नहीं दिये, तो उसने रुपये के बदले 75 हजार ईंटों की मांग की. ईंट देने में मो एजाज आलम आना-कानी करने लगा, बड़ी मुश्किल से उसने चार गाड़ी ईंटे दी. इसके बाद बहुत जरुरी पड़ने पर उसने मो एजाज आलम को कर्ज स्वरूप दिये गये रुपये मांगे, लेकिन वह चार साल तक टालमटोल करता रहा.

इधर छह महीने पहले बकाया रुपये की मांग की तो उसने बुरी तरह पीटा. हालांकि इसके बाद जल्द रुपये लौटाने की बात कबूल करते हुए मो एजाज आलम ने उससे सुलह कर लिया. इधर जिन लोगों से रुपये लेकर उन्होंने मो एजाज आलम की मदद की थी, उनका भी दबाव बढ़ने लगा. इन सब से तंग आकर उसने खुद को खत्म कर लेने का फैसला किया और जहर खाकर जान देने की ठान ली. पिता हरिलाल ठाकुर ने बताया कि उन्होंने ईंट भट्टा संचालक मो एजाज आलम के खिलाफ स्थानीय मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola