Bokaro News: कसमार में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव व यज्ञ शुरू

Updated:
विज्ञापन

कसमार, कसमार प्रखंड के अजया (बगदा) स्थित शिव मंदिर प्रांगण में श्री श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर की स्थापना का तृतीय वार्षिक उत्सव सह यज्ञ बुधवार से शुरू हुआ. गुरुवार को

विज्ञापन

कसमार, कसमार प्रखंड के अजया (बगदा) स्थित शिव मंदिर प्रांगण में श्री श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर की स्थापना का तृतीय वार्षिक उत्सव सह यज्ञ बुधवार से शुरू हुआ. गुरुवार को यज्ञ परिक्रमा करने वालों का तांता लगा रहा. यज्ञ स्थल पर वेदी पूजन, प्रतिष्ठा, अग्नि स्थापना, हवन व आरती की गयी. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इससे पहले बुधवार की सुबह कलश यात्रा के साथ यज्ञ की शुरुआत हुई थी. शाम को रामकथा वाचन का आयोजन किया गया. यज्ञाचार्य अशोक पांडेय ने रामचरित मानस के विभिन्न प्रसंगों की व्याख्या की. उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन मर्यादा, सत्य, करुणा और कर्तव्य का आदर्श उदाहरण है, जिसे अपनाकर समाज में सद्भाव और शांति स्थापित की जा सकती है. यज्ञ में उपाचार्य मधुसूदन पांडेय, वैदिक आचार्य रतेंद्र शास्त्री, आचार्य वेद व्यास पांडेय, मुख्य यजमान मधुसूदन झा, शंकर लाल महतो, महावीर प्रजापति, सिद्धेश्वर प्रजापति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं यज्ञ समिति के पदाधिकारी मौजूद थे. आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष विक्रम कुमार, सचिव धनंजय कुमार, उप सचिव प्रेम कुमार, कोषाध्यक्ष फणीभूषण प्रजापति, उप कोषाध्यक्ष राजीव रंजन सहित गिरधारी महतो, राकेश कुमार, रोहन लाल महतो, रामकिशन महतो, संतोष प्रजापति, निखिल प्रजापति तथा महिला श्रद्धालुओं में रीता देवी, बुलू देवी, पुष्पा देवी, बसंती देवी, तिलु देवी और सुमित्रा देवी का सक्रिय सहयोग रहा.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola