ePaper

शिवमय हुआ मोहनिया: महाशिवरात्रि पर निकला भव्य जुलूस

Updated at : 15 Feb 2026 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
शिवमय हुआ मोहनिया: महाशिवरात्रि पर निकला भव्य जुलूस

केसरिया व तिरंगे से पटा शहर, समयाभाव के कारण जुलूस कई निर्धारित मार्गों से नहीं गुजर सका सुरक्षा को लेकर एसपी, एसडीएम व डीएसपी रहे मुस्तैद, चप्पे-चप्पे

विज्ञापन

केसरिया व तिरंगे से पटा शहर, समयाभाव के कारण जुलूस कई निर्धारित मार्गों से नहीं गुजर सका सुरक्षा को लेकर एसपी, एसडीएम व डीएसपी रहे मुस्तैद, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल मोहनिया शहर. महाशिवरात्रि के अवसर पर मोहनिया शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. जुलूस की शुरुआत शहर स्थित जागेश्वर नाथ मंदिर से हुई, जो चांदनी चौक व स्टूवरगंज बाजार होते हुए दुर्गा पड़ाव पहुंचा. वहां आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण के बाद स्टेशन होते हुए जुलूस पुनः जागेश्वर नाथ मंदिर जाकर संपन्न हुआ. हाथों में केसरिया झंडा लिये श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे थे. पूरे शहर में सड़कों व घरों के किनारे केसरिया ध्वज लहराते दिखे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया. ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा मोहनिया शहर शिवमय हो गया है. इधर डीजे को लेकर कुछ समितियों के बीच आपसी विवाद हो गया, जिसके कारण जुलूस निर्धारित समय से कुछ विलंब से निकला. समयाभाव के कारण जुलूस कई निर्धारित मार्गों से नहीं गुजर सका. हालांकि, विवाद के बावजूद जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. जुलूस को देखने के लिए शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की काफी भीड़ सड़कों पर देखने को मिली. इस दौरान पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया था. शहर के सभी सड़क के किनारे मकानों पर केसरिया ही केसरिया दिख रहा था. खास कर युवा अलग-अलग अंदाज में भेष बनाकर शामिल थे. जुलूस में शामिल लोगों की सेवा के लिए जगह-जगह पानी, मीठा व भांग रस के स्टॉल लगाये गये थे. सुरक्षा को लेकर अधिकारी रहे मुस्तैद महाशिवरात्रि जुलूस को लेकर अधिकारी व पुलिस जवान मुस्तैद दिखे. सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी, डीएसपी प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष आलोक कुमार व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुधांशु कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे. सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने स्वयं एसपी हरिमोहन शुक्ला मोहनिया पहुंचे. सुरक्षा को लेकर पुलिस जवानों की तैनाती जुलूस के आगे-पीछे सघन रूप से की गयी थी. इस संबंध में मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने बताया कि मोहनिया में महाशिवरात्रि को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस संपन्न हो गया है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola