पंचायत शक्ति केंद्र तक प्रशिक्षण देगी भाजपा की टीम

Updated:
विज्ञापन

भाजपा के प्रशिक्षण अभियान को लेकर हुई बैठक सहरसा . भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पटुआहा में भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण

विज्ञापन

भाजपा के प्रशिक्षण अभियान को लेकर हुई बैठक सहरसा . भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पटुआहा में भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान की सफलता के लिए जिला योजना की बैठक की गयी. प्रदेश से आये क्षेत्रीय सह प्रभारी सत्येंद्र राय, जिला प्रभारी सुनील कुमार, बैठक प्रभारी महादेव चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण के बाद वंदे मातरम के गायन से कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने आगत अतिथियों का अंग वस्त्र से सम्मानित करते कहा कि आगामी 27 फरवरी को सुपौल में प्रदेश की ओर से क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है. जिसमें सहरसा, मधेपुरा, सुपौल से जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं एवं मंडल अध्यक्ष सहित मंडल टीम को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जायेगा. क्षेत्रीय सह प्रभारी सत्येंद्र राय ने संबोधित करते कहा कि केंद्रीय योजना के तहत प्रदेश स्तरीय, जिला स्तरीय एवं मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर भाजपा की नीति, सिद्धांत, राष्ट्रीयता सरकार की नितियों भाजपा का इतिहास, विकास विषयों पर प्रशिक्षण दिया जायेगा. जिला प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि यह प्रशिक्षित टीम पंचायत शक्ति केंद्र तक प्रशिक्षण देगी. बैठक प्रभारी महादेव चौधरी ने कहा कि इसी प्रशिक्षण के माध्यम से भाजपा का कार्यकर्ता विचार से ओतप्रोत होकर भाजपा को गांव-गांव टोला-टोला पर पहुंच रही है. इसलिए आम कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण अनिवार्य है. कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद चौधरी माधव जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशिशेखर झा सम्राट, जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह ने संबोधित किया. बैठक का संचालन भैरवानंद झा एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री अनमोल भगत ने किया. राष्ट्र गान जन गण मन के गायन से कार्यक्रम समाप्त किया गया. इस कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, बीएन सहनी, मिहिर झा, मनोज यादव, सोनवर्षा चेयरमैन मनीष कुमार, जिला मंत्री अरविंद भगत, गौरव सिंह, मुकेश मानस, विपीन कुशवाहा, मीडिया प्रभारी सुमित सिंन्हा, सह मीडिया प्रभारी कुमार अमरज्योति जयसवाल, प्रवक्ता अभिनंदन कुशवाहा, रमण झा, अमर यादव, अभिलाष कुमार, भाई भीएस, संजीव भगत, संजीव जयसवाल, अरूण जयसवाल,विजय बंसत, मौर्चा अध्यक्ष अरविंद सिंह, सुबोध साह, नरेश पासवान, सुगामणि देवी, सुरजीत कुशवाहा, हीरा मिश्र, राजकिशोर सिंह, दिलीप साह, अजीत आगरकर, मंडल अध्यक्ष वीर अभिमन्यु सिंह, किशोर साह, मनोज साह, आशीष गुप्ता, अभिनव सिंह, सोनू गुप्ता, सुमित यादव, मनोरंजन चौधरी, अजय चौधरी, कृष्णा साह, श्रीकृष्ण झा, अनिल यादव, ललन जायसवाल, रमेश गुड्डू, रमेश सिंह, शालिग्राम मिश्र, रंजीत यादव, रंजीत पोद्दार, मानो झा, कन्हैया सिंह, ज्योति भगत, अनोज बब्बन, संजय विशिष्ट सहित अन्य बैठक में शामिल थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola