Ranchi News: RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले के आरोपी सैफ अंसारी की जमानत पर सुनवाई टली, 9 सितंबर की तारीख तय

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर , एनआईए

रांची के आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के आरोपी सैफ अंसारी की जमानत याचिका पर सुनवाई अब नौ सितंबर को होगी। एनआईए कोर्ट ने दी अगली तारीख।

विज्ञापन

रांची: एनआइए के विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत में निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने वाले सैफ अंसारी की जमानत पर सुनवाई हुई. अभियोजन के अधिवक्ता ने सरकारी कार्यक्रम में भोपाल चले जाने के कारण अदालत में सुनवाई की तिथि बढ़ाने का आग्रह किया.

विज्ञापन

इसके बाद अदालत ने नौ सितंबर की तिथि निर्धारित कर दी है. एनआइए के अनुसार, सैफ अंसारी का नाम रांची में आरएसएस कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले के मामले से जुड़ा हुआ है. जून 2026 में अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल बम फेंका था. इस मामले में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तीन आरोपियों सैफ अंसारी, अमन अंसारी और सयाम सुजन को पकड़ा था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola