सड़क पर वाहन को कौन कहे, पैदल चलना भी मुश्किल

नावाजयपुर-कनौदी व आरेदाना की सड़क जर्जर
नावाजयपुर-कनौदी व आरेदाना की सड़क जर्जर पाटन. नावाजयपुर-कनौदी व आरेदाना की सड़क जर्जर हो गया है. जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों का कहना है कि उक्त सड़क गड्ढे में तब्दील हो गया है. संवेदक कार्य शुरु भी कर चुका है. ग्रामीणों ने पहले गड्ढा को भरवाने के लिए बोला. लेकिन संवेदक ने गड्ढा भरवाने के बजाय पुलिस को सूचना दिया. इसके बाद नावाजयपुर थाना की पुलिस पहुंची और ग्रामीण को ही डांट फटकार करने लगी. रंगदारी मांगने का आरोप लगाया जाने लगा. ग्रामीणों का कहना था कि पहले गड्ढा भरवा दिया जाता, तो आवागमन में परेशानी नहीं होती. लेकिन ग्रामीणों के आग्रह तो नहीं सुना गया. बल्कि उन लोगों पर ही गलत आरोप लगाया गया. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर वाहन को कौन कहे पैदल भी चलना दूभर हो गया है. परेशानी को देखते हुए उन लोगों द्वारा फिलहाल सिर्फ गढ़ा भरवाने की मांग की गयी है. लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. मांग करने वालों में सूर्यदेव सिंह, रघुवंश प्रसाद, नेपाल प्रसाद, सरवर हुसैन, जितेंद्र तिवारी, प्रदीप विश्वकर्मा, योगेश्वर यादव, इम्तियाज अंसारी, रोहित सिंह, मुकेश उरांव, प्रमोद उरांव, हरेंद्र उरांव, प्रदीप यादव समेत अन्य कई लोगों का नाम शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




