जमीन विवाद में हुई मारपीट, तीन जख्मी

Published by : Kumar Ashish Updated At : 01 Sep 2025 7:20 PM

विज्ञापन

जमीन विवाद में हुई मारपीट, तीन जख्मी

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज.

थाना क्षेत्र अंतर्गत बराही आनंदपुरा पंचायत के बिषहरिया गांव वार्ड संख्या चार में सोमवार को जमीन विवाद में मारपीट हाे गयी, जिससे तीन लोग जख्मी हो गया. दो जख्मी को पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. जख्मियों में चंद्रदेव राम की पत्नी रंजू देवी, पुत्र सरोज कुमार और सर्वेश कुमार शामिल हैं. सरोज व सर्वेश को रेफर किया गया है. पीड़ित पक्ष ने बताया कि गांव के ही अरूण देव राम के पुत्र रोशन राम और भूषण राम से जमीन का विवाद चल रहा है. करीब 20 दिन पूर्व भी मारपीट की गयी थी. शिकायत करने पर पुलिस ने समझौता कराने की बात कही थी. फिर सोमवार को मारपीट की गयी. सरोज ने थाने में आवेदन देकर आठ लोगों को आरोपित बनाया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola