तालझारी में 5540 हेक्टेयर में धान रोपनी का लक्ष्य निर्धारित

Edited by ABDHESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

निचले इलाकों में अत्यधिक जलजमाव के कारण किसानों को खेतों में रोपनी नहीं करने की बाध्यता रही

विज्ञापन

तालझारी. प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में इस वर्ष अच्छी वर्षा होने से किसान समय पर धान की रोपनी कर सके. मौसम का अनुकूल साथ मिलने से किसान उत्साहित हैं और अब खेतों में निराई-गुड़ाई जैसे अन्य कृषि कार्यों में जुट गये हैं. प्रखंड कृषि कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वर्ष प्रखंड में 5540 हेक्टेयर क्षेत्र में धान रोपनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. बीटीएम राजीव कुमार ने बताया कि अब तक कुल लक्ष्य का लगभग 90 से 92 प्रतिशत क्षेत्र में धान की रोपनी सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी है. हालांकि कुछ निचले इलाकों में अत्यधिक जलजमाव के कारण किसानों को खेतों में रोपनी नहीं करने की बाध्यता रही, जिससे लक्ष्य पूर्ण होने से कुछ कदम पीछे रह गया. इस बीच हाल की अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों को लेकर मुआवजा की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गयी है. प्रखंड कृषि कार्यालय में किसानों द्वारा मुआवजा हेतु फार्म भरे जा रहे हैं. किसानों का कहना है कि इस बार मौसम ने भरपूर साथ दिया है और यदि आगे भी परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो इस वर्ष धान की अच्छी पैदावार की पूरी संभावना है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola