तेज धूप और उमस भरी गर्मी से हुआ सामना

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 01 Sep 2025 6:56 PM

विज्ञापन

जिले में रविवार का पूरा दिन आसमान में बादल छाये रहने और छिटपुट बारिश के चलते जहां सुहाना रहा.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. जिले में रविवार का पूरा दिन आसमान में बादल छाये रहने और छिटपुट बारिश के चलते जहां सुहाना रहा. वहीं, सोमवार का मौसम ठीक उल्टा रहा. सोमवार को सुबह से ही काफी तेज धूप निकली. ऐसी तेज धूप कि सुबह करीब 10.00 बजे से ही घर से बाहर निकलना मुश्किल काम था, लेकिन जीवन रुकता नहीं, इसलिये जीवन अपनी रफ्तार से चलता रहा. जैसे-जैसे दिन उठता गया, धूप असहनीय होता गया और इस धूप के चलते गर्मी भी असहनीय होती गयी. हर किसी के चेहरे और तन पसीने से तर-बतर दिख रहे थे. सड़कों पर आम दिनों की तुलना में भीड़ कम थी. आसमान पूरी तरह से साफ रहा, इसलिये धूप भी अपने पूरे अस्तित्व में दिखायी दी. सूरज ढ़लने तक धूप में इतनी तेजी रही कि हर कोई धूप और गर्मी से परेशान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola