सीएम ने बिहार के विकास में केंद्र सरकार के मिल रहे सहयोग पर जताया आभार
Updated at : 25 Sep 2025 11:44 PM (IST)
विज्ञापन

सीएम ने बिहार के विकास में केंद्र सरकार के मिल रहे सहयोग पर जताया आभार
विज्ञापन
बेलदौर. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा है. इसमें केंद्र सरकार पूरा सहयोग कर रही है. प्रधानमंत्री जब भी बिहार आते है, कुछ न कुछ देकर ही जाते है. राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना की घोषणा केंद्रीय बजट 2025-26 में की गई थी. जिसका हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया में उद्घाटन किया है. इस बोर्ड का उद्देश्य बिहार और पूरे भारत में मखाने के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन को बढ़ावा देना है, ताकि किसानों की आय बढ़ाई जा सके. एयरपोर्ट की स्थापना, खाद प्रसंस्करण, पटना आईआईटी की स्थापना व किसानों के खेत में पानी पहुंचाने के लिए नहरों की मरम्मत की घोषणा बिहार के विकास की नयी गाथा लिखेगी. खेलो इंडिया पहले कुछ ही राज्यों में था. केंद्र सरकार ने बिहार में भी खेलो इंडिया के आयोजन की अनुमति दी. इसका मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है. खेल के बुनियादी ढांचे विकसित होंगे. बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें निखारा जा रहा है. यह योजना समग्र युवा विकास के साथ-साथ स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करेंगा. कहा कि गन्ना के खरीद मूल्य में भी बढ़ोतरी की गयी है. इससे गन्ना किसानों की आमदनी बढ़ने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
20 साल पहले बिहार की क्या हालत थी
कहा कि 20 साल पहले बिहार की क्या हालत थी. यह किसी से छुपा नहीं. उन्होंने बिहार में 15 साल राज किया. उनके शासनकाल में बिहार का कोई विकास नहीं हुआ. लोग अपराधियों के डर से शाम के बाद घरों से नहीं निकलते थे. 24 नवम्बर 2005 को बिहार का हमने बागडोर संभाला. 20 साल में हमने बिहार के विकास के लिए हर संभव काम किया. प्रेम, भाईचारा के शांति व्यवस्था कायम की. कब्रिस्तानों की घेराबंदी के साथ-साथ मंदिरों की भी घेराबंदी का काम शुरू कराया. इससे आपसी सौहार्द कायम हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




