Deoghar News : अवैध शराब व ओवर रेट बिक्री पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीसी

Published by : Sanjeet Mandal Updated At : 25 Sep 2025 6:56 PM

विज्ञापन

जिले में अवैध शराब के कारोबार को खत्म करने और दुकानों में एमआरपी से अधिक कीमत पर बिक्री रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. गुरुवार को समाहरणालय में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने एक्साइज टास्क फोर्स की बैठक की और संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : जिले में अवैध शराब के कारोबार को खत्म करने और दुकानों में एमआरपी से अधिक कीमत पर बिक्री रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. गुरुवार को समाहरणालय में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने एक्साइज टास्क फोर्स की बैठक की और संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि जिले के किसी भी शराब दुकान में एमआरपी से अधिक मूल्य पर बिक्री नहीं हो. उन्होंने सभी अंचलों में नियमित जांच और औचक निरीक्षण करने, साथ ही नियम तोड़ने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही अवैध शराब कारोबारियों को पकड़ने के लिए छापेमारी और विशेष अभियान को और तेज करने को कहा.

स्टॉक में हेराफेरी व अधिक वसूली पर होगी कठोर कार्रवाई

बैठक में डीसी ने नयी उत्पाद नीति के तहत संचालित नयी दुकानों की जानकारी ली और लाइसेंसधारियों को नियमों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि स्टॉक में हेराफेरी या अधिक वसूली करने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी.

उत्पाद अधीक्षक ने शराब जब्ती और फाइन की दी जानकारी

बैठक में उत्पाद अधीक्षक संजय श्रीवास्तव ने अप्रैल 2025 से 24 सितंबर 2025 तक की कार्रवाई का ब्योरा प्रस्तुत किया. इसमें अब तक 471 लीटर अवैध चुलाई शराब, 793 लीटर जावा महुआ, 413.76 लीटर विदेशी शराब, 6.90 लीटर देशी शराब, 693.85 लीटर बियर, 210 लीटर स्पिरिट और लगभग 2.56 लाख रुपये जुर्माना के रूप में प्राप्त हुआ. सदर अंचल, मधुपुर अंचल और पेट्रोलिंग पार्टी ने अलग-अलग अभियानों में ये कार्रवाई की है. बैठक में एसपी सौरव, डीएफओ अभिषेक भूषण, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, एसी हीरा कुमार, डीपीआरओ राहुल कुमार भारती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

हाइलाइट्स

एक्साइज टास्क फोर्स बैठक में डीसी ने सभी अंचलों में अभियान तेज करने का निर्देश

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola