करम पर्व का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण का संरक्षण : विधायक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Sep 2025 10:55 PM
नगर भवन में करम पूर्व मिलन समारोह का आयोजन
सिमडेगा. नगर भवन में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सौजन्य व स्टारलाइट इंटरनेशनल चैरिटेबल सोसाइटी लातेहार के तत्वाधान में करम पूर्व मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी व विशिष्ट अतिथि के रूप में उपायुक्त कंचन सिंह, पूर्व विधायक बंसत कुमार लोंगा उपस्थित थे. कार्यक्रम का उदघाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित व फीता काट कर किया. समारोह में अतिथियों का पारंपरिक रूप से पुष्पगुच्छ भेंट और अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया. सरना समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र भगत ने प्रकृति पर्व करमा की ऐतिहासिक, धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला. मौके पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये लगभग 30 नृत्य मंडलियों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि करम पर्व विशेष धर्म तक सीमित नहीं है. करम पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है. इस पर पर्व को सभी धर्म जाति के लोग पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं. यह प्रकृति का पर्व है. इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण का संरक्षण व वातावरण को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि यह पर्व शांति व समृद्धि के लिए भी मनाया जाता है. इस पर्व में हम प्रकृति की पूजा करते हैं और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लेते हैं. किंतु यह पर्व को लेकर अब लोगों में उत्साह कम होता जा रहा है. किंतु इस उत्साह को बनाये रखने की जरूरत है. प्रकृति की हम रक्षा नहीं कर पा रहे हैं, परिणाम स्वरूप आपदाएं आ रही हैं. उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति की रक्षा के लिए संकल्प लेने की जरूरत है. कार्यक्रम में जिन नृत्य दलों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं, उन्हें अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में हरिश्चंद्र भगत, प्रदीप टोप्पो, रीजवाइस एरीक, सुनील मिंज, पुष्पा कुल्लू, रावेल लकड़ा, शीला देवी, धानो कच्छप, नीरज बड़ाइक, प्रताप बाड़ा, साधु मलवा, सोहन बड़ाइक, नोमिता अगुस्टीना सोरेंग, जगन मोहन भोय, फलिंद्र खेरवार, जतरू खड़िया, बाबूलाल पहान, विक्टर मिंज, शीला टोप्पो, बेरथा टोप्पो, मरकूस कुजूर, प्रफुल्लित बिलुंग, सावधानी सोरेंग, अनिता मिंज, अशीषन बिलुंग, सुबरदानी लुगून ,अनुपमा भगत आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










