एसकेएमसीएच में मोबाइल चोरी कर भाग रहा चोर पकड़ा गया, जमकर हुई पिटाई

Edited by SUMIT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

एसकेएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में मोबाइल चोर पकड़ा गया, लोगों ने की जमकर पिटाई मरीज का मोबाइल चुराकर भाग रहा था चोर, मोतीपुर का रहने वाला है आरोपी पुलिस ने

विज्ञापन

एसकेएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में मोबाइल चोर पकड़ा गया, लोगों ने की जमकर पिटाई मरीज का मोबाइल चुराकर भाग रहा था चोर, मोतीपुर का रहने वाला है आरोपी पुलिस ने हिरासत में लेकर भेजा जेल, मामला दर्ज कर जांच शुरू संवाददाता, मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मरीज का मोबाइल चुराकर भाग रहे चोर को मरीज के परिजनों ने खदेड़कर पकड़ लिया. मौके पर मौजूद लोगों ने चोर की जमकर पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर एसकेएमसीएच थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और चोर को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पकड़े गए चोर की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के सिंगोल निवासी राजू आलम के रूप में हुई है. उसके खिलाफ माधोपुर की रहने वाली प्रेम देवी ने एफआइआर दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola