Chaibasa News : आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण संग गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

Published by : AKASH Updated At : 01 Sep 2025 11:17 PM

विज्ञापन

नोवामुंडी में सोमवार को 55 आंगनबाड़ी केंद्रों की आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

नोवामुंडी.

नोवामुंडी में सोमवार को 55 आंगनबाड़ी केंद्रों की आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. यह प्रशिक्षण बीते 28 अगस्त से चल रहा था. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती देवी ने 0 से 3 वर्ष के बच्चों के लिए ‘नव चेतना’ और 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए ‘आधारशिला’ की जानकारी दी.

वहीं, आइसीडीएस के महत्व व आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यों के बारे में बताया गया. यह भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का कार्यक्रम है. यह बच्चों के समग्र विकास पर केंद्रित है. उन्हें पर्याप्त पोषण के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा देनी है. सेविकाओं को खेल-खेल के माध्यम से, भावगीत के माध्यम से बच्चों के समग्र शारीरिक व मानसिक विकास पर ध्यान केंद्रित करने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में कुपोषण को खत्म करना और स्कूल के लिए तैयार करना है. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका पुष्पा लकड़ा, आंगनबाड़ी सेविका जयंती बारजो, बसंती सिंकु, बुधवारी, जयन्ती लागुरी, पुष्पा प्रधान समेत सेविकाएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola