सेवानिवृत्ति पर प्राचार्य को दी गयी भावभिनी विदाई

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 31 Aug 2025 9:24 PM

विज्ञापन

प्रखंड स्थित श्रीरावणेश्वर संस्कृत महाविद्यालय में रविवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त प्राचार्य सह सहायक प्राचार्य देवर्षि नाथ पांडेय को महाविद्यालय कर्मियों एवं प्रबंधन ने भावभीनी विदाई दी.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड स्थित श्रीरावणेश्वर संस्कृत महाविद्यालय में रविवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त प्राचार्य सह सहायक प्राचार्य देवर्षि नाथ पांडेय को महाविद्यालय कर्मियों एवं प्रबंधन ने भावभीनी विदाई दी. इस दौरान समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय सचिव कुमार त्रिपुरारी सिंह ने की. उन्होंने पांडेय जी के योगदान को अमूल्य बताते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की. विदाई के भावुक क्षणों में प्राचार्य देवर्षि नाथ पांडेय ने कहा कि गिद्धौर में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें जो सम्मान और स्नेह मिला, वह सदैव उनके हृदय में अंकित रहेगा. उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर महाविद्यालय प्रबंधन के कार्यों में सहयोग करेंगे. कार्यक्रम में मुन्ना राम, जसीम खान समेत कई बुद्धिजीवी, समाजसेवी और गणमान्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola