Kaimur News : 58 भेड़ छत्तीसगढ़ से बरामद, पिता संग तीन बेटे गिरफ्तार
Published by : PANCHDEV KUMAR Updated At : 31 Aug 2025 9:22 PM
Sheep were stolen from Goraar village.
कर्मनाशा. दुर्गावती पुलिस को चार महीने पहले गोरार से 60 भेड़ों की चोरी के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. पुलिस ने चोरी गयी भेड़ों को छत्तीसगढ़ के जंगलों से बरामद किया है. साथ ही चार चोरों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान यूपी सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र के रोरवा गांव के पुरानपानी वार्ड नंबर 12 निवासी अंकश खान के बेटे अलकार खान उर्फ घरईया खां, फिलिंम खान उर्फ पुईया, आजान खां व उजल खान के बेटे अंकश खान के रूप में की गयी है. मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने रविवार को दुर्गावती थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. गोरार गांव से चार महीने पहले हुई थी 60 भेड़ों की चोरी दुर्गावती थाना क्षेत्र के गोरार गांव निवासी भृगुनाथ पाल अपनी 50 भेड़ व खुरमाबाद रोहतास निवासी उनके रिश्तेदार राम ध्यानपाल की 10 भेड़, जिन्हें राम ध्यान पाल भृगुनाथ पाल के दरवाजे पर जाली के घेरे में बैठा कर अपने रिश्तेदारी में निमंत्रण पर चले गये थे. इसका फायदा उठाते हुए पशु चोर रात्रि में आये और 60 भेड़ों को किसी वाहन पर लोड कर भाग निकले थे. इसी बीच घर के एक औरत की नींद खुल गयी और दरवाजे पर भेड़ों न देखकर शोरगुल करने लगी. लेकिन तब तक पशु चोर वहां से भेड़ चुराकर भाग निकले थे. पशुपालक भृगुनाथ पाल ने 30 अप्रैल को दुर्गावती थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. भेड़ों को पुलिस ने छत्तीसगढ़ के जंगल से किया बरामद डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि 30 अगस्त 2025 को सूचना प्राप्त हुई कि दुर्गावती थाना कांड सं0-135/25 में चोरी गयी भेड़ो को छत्तीसगढ़ के जगलों में छुपा कर के रखा गया है. सूचना के सत्यापन के लिये आवश्यक कार्रवाई करते के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार एक टीम का गठन कर छापामारी के उपरांत छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला के चॉवनी बिहारपुर थाना अंतर्गत देवढ़ी गांव के पास पहाड़ी जंगल में छुपा कर रखी गयी 58 भेड़ों के साथ चार भेड़ चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद बरामद भेड़ों को एक पिकअप में लोड कर पुलिस शनिवार की शाम दुर्गावती थाने लाया गया. -गिरफ्तार भेड़ चोरों का आपराधिक इतिहास पूर्व में इन चारों भेड़ चोरों पर कैमूर जिले के अधौरा, चैनपुर थाना सहित छत्तीसगढ़, जिला बलरामपुर, थाना रघुनाथनगर यूपी, गढ़वा जिला थाना गढ़वा तथा मिर्जापुर थानों में प्राथमिकी दर्ज है. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार भी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










