Dodla Dairy News : ओसम को चलायेगी दक्षिण भारत की ‘डोडला डेयरी’, 271 करोड़ रुपये में ओसम का किया अधिग्रहण
Edited by DUSHYANT KUMAR TIWARI
Updated:
विज्ञापन
<P>रांची. रांची की निजी डेयरी कंपनी ओसम को अब डोडला डेयरी चलायेगी. दक्षिण भारत स्थित डोडला ने 271 करोड़ रुपये में ओसम का अधिग्रहण कर लिया है. खास बात यह
विज्ञापन
रांची. रांची की निजी डेयरी कंपनी ओसम को अब डोडला डेयरी चलायेगी. दक्षिण भारत स्थित डोडला ने 271 करोड़ रुपये में ओसम का अधिग्रहण कर लिया है. खास बात यह है कि डोडला डेयरी ‘ओसम’ नाम से ही दूध सहित अन्य उत्पादों की बिक्री करेगी. ओसम वर्तमान में पूरे झारखंड सहित बिहार के दरभंगा, सीतामढ़ी सहित अन्य जिलों में उत्पादों की बिक्री करती है. झारखंड-बिहार में हर दिन कंपनी प्रतिदिन लगभग 1.5 लाख लीटर दूध की बिक्री करती है. हैंडओवर-टेकओवर की प्रक्रिया चल रही है.
लगभग 700 कर्मचारी काम करते रहेंगे
नयी कंपनी किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को नहीं हटायेगी. लगभग 700 कर्मचारी पूर्व की तरह काम करते रहेंगे. डोडला डेयरी पूर्वी भारत में कदम रखना चाहती थी, इसी को ध्यान में रखते हुए ओसम का अधिग्रहण किया है. ओसम ने 2015 में कंपनी की शुरुआत की थी. उस समय कुल चार पार्टनर थे. बाद में इसका संचालन हर्ष ठक्कर और अभिनव शाह करने लगे. शुरुआती समय में हर दिन लगभग 2,800 लीटर की बिक्री करती थी.डोडला के पास देश में 15 प्रोसेसिंग प्लांट
डोडला डेयरी कुल 11 राज्यों में अपने उत्पादों की बिक्री करती है. कंपनी का कॉरपोरेट कार्यालय तेलंगाना के हैदराबाद में है. कुल पांच राज्यों में डेयरी प्लांट का संचालन कर रही है. कंपनी दूध, दही, बटर मिल्क, आइसक्रीम, लस्सी, फ्लेवर्ड मिल्क, दूध पेड़ा, मैसूर पाक, सोनपापड़ी, गुलाब जामुन, रसगुल्ला, पनीर, गाय और भैंस का घी सहित अन्य उत्पादों की बिक्री करती है. संभवत: कंपनी उक्त उत्पादों को भी यहां लांच कर सकती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










