ePaper

bhagalpur news. कंप्यूटर शिक्षा को बेहतर बनाने पर चर्चा आज

Updated at : 25 Sep 2025 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. कंप्यूटर शिक्षा को बेहतर बनाने पर चर्चा आज

बिहार शिक्षा परियोजना के तहत जिला शिक्षा विभाग की ओर से बैठक आयोजित की जायेगी

विज्ञापन

बिहार शिक्षा परियोजना के तहत जिला शिक्षा विभाग की ओर से बैठक आयोजित की जायेगी. बैठक 25 और 26 सितंबर को तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी. एक पेड़ मां के नाम से संबंधित जिले के विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा को सुदृढ़ करना और इसकी सक्षमता बढ़ाना है. जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को भाग लेने के निर्देश दिया गया है. बैठक का पहला सत्र 25 को सुबह 11:30 बजे और दूसरा सत्र 26 को सुबह 11:30 बजे होगा. तीसरे सत्र की बैठक 2:30 बजे होगी. बैठक में जिला शिक्षा परियोजना के अधिकारियों द्वारा कंप्यूटर शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं और कार्यविधियों पर चर्चा की जाएगी. साथ ही इसे लागू करने के लिए रणनीतियों का निर्धारण भी किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola