Giridih News: भ्रष्टाचार के आगोश में विभाग, लोगों को हो रही परेशानी : बैद्यनाथ
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 01 Sep 2025 12:01 AM
Giridih News: कहा कि अधिकारी सचेत हो जायें और जनता का जायज काम समय पर निपटाने का काम करें. कहा कि वे अपने संगठन के बैनर तले शीघ्र ही बेंगाबाद के प्रखंड परिसर में धरना प्रदर्शन के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देने का काम करेंगे. इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा.
भ्रष्टाचार मुक्त भारत के केंद्रीय अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो ने अपने समर्थकों के साथ शनिवार को बेंगाबाद के प्रखंड और अंचल कार्यालय का दौरा किया. इस दौरान वे ग्रामीण जनता से भी रूबरू हुए. देर शाम को पत्रकार वार्ता में उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सभी सरकारी विभाग भ्रष्टाचार के आगोश में डूबे हुए हैं. बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता है. गरीब जनता को अपने काम के लिए कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता है, बावजूद उनका काम बिना कमीशन के नहीं हो रहा है. उन्होंने इस पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सरकारी अधिकारियों को अच्छा खासा वेतन मिलने के बाद भी वे कमीशन लेने से बाज नहीं आ रहे हैं. उन्होने अधिकारियों व कर्मियों को सचेत करते हुए कहा कि वे अपनी कार्यशैली में बदलाव लायें. उनके संगठन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड के अलावा उतर प्रदेश, छतीसगढ़ व अंडमान निकोबार में मुहिम की शुरूआत कर दी है. अधिकारी सचेत हो जायें और जनता का जायज काम समय पर निपटाने का काम करें. कहा कि वे अपने संगठन के बैनर तले शीघ्र ही बेंगाबाद के प्रखंड परिसर में धरना प्रदर्शन के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देने का काम करेंगे. इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा. तब अधिकारियों को जनता की अदालत में उपस्थित होना पड़ेगा. मौके पर लालजीत प्रसाद यादव, मानवाधिकार मंच के अनवर अंसारी भी साथ में थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










