Deoghar news : तेज आंधी पानी के कारण निगम क्षेत्र में कई जगहों पर पेड़ गिरे, नालियां जाम

Published by : RAJIV RANJAN Updated At : 17 May 2025 8:09 PM

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर . शनिवार की शाम अचानक मौसम बदलने के साथ तेज आंधी और बारिश शुरू हो गयी. देखते ही देखते नगर निगम क्षेत्र के कई हिस्से में सड़कों पर

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर . शनिवार की शाम अचानक मौसम बदलने के साथ तेज आंधी और बारिश शुरू हो गयी. देखते ही देखते नगर निगम क्षेत्र के कई हिस्से में सड़कों पर पानी भर गया और कई जगहों पर बारिश के पानी से नाला जाम हो गया. इससे मोहल्ले के लोगों के साथ राहगीरों को काफी परेशानी हुई. मानसून से पहले आयी बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है. इतना ही नहीं बारिश के कारण नाला का पानी भी सड़कों पर बहने लगा. इससे लोगों को काफी परेशानी हुई. शहर के लोगों का कहना है कि एक दिन की बारिश में शहर का ये हाल है तो बारिश के मौसम में शहर का क्या हाल होगा. इधर बारिश के कारण शहर में कई जगहों पर जलजमाव हो गया है. वहीं कई जगहों पर पेड़ की टहनियां गिर गयी हैं, साथ ही बिजली के तार भी टूट कर गिर गये है. जानकारी के अनुसार तेज आंधी और बारिश के कारण मंदिर गली, गोविंद खवाड़े लेन, लक्ष्मीपुर चौक, शिवगंगा लेन, मंदिर गली, कोरियासा, हरीहरबाड़ी समेत शहर के कई जगहों पर जलजमाव, नाला जाम हो गया, कई जगहों पर नाला का पानी सड़क पर बहने लगा था. जानकारी के अनुसार नगर निगम और बिजली विभाग का दावा रहता है कि वह बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर मेंटनेंस कार्य करता रहता हैं, साथ ही पेड़ की टहनियों को काट कर समय-समय पर हटाया जाता हैं. लेकिन हल्की बारिश में ही बिजली विभाग और नगर निगम की हकीकत सामने आ जाती हैं. इधर पेड़ की टूटी टहनियों को काट कर हटाने और नाला की सफाई को लेकर नगर निगम के कर्मी सफाई कार्य में जुटे दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV RANJAN

लेखक के बारे में

By RAJIV RANJAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola