Deoghar news : मलेरिया रोधी माह के दौरान वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : मलेरिया रोधी माह के दौरान वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए किया जागरूक

संवाददाता, देवघर . स्वास्थ्य विभाग की ओर से जून माह को मलेरिया रोधी माह के रूप में मनाया जा रहा है. इसे लेकर शहरी क्षेत्र समेत सभी प्रखंडों स्तर पर

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर . स्वास्थ्य विभाग की ओर से जून माह को मलेरिया रोधी माह के रूप में मनाया जा रहा है. इसे लेकर शहरी क्षेत्र समेत सभी प्रखंडों स्तर पर जागरुकता कार्यक्रम किया जा रहा है. इसे लेकर सोमवार को जसीडीह सीएचसी की ओर से स्वास्थ्य उपकेंद्र बसवरिया अंतर्गत उत्क्रमित प्लस-टू उच्च विद्यालय, बसवरिया के बच्चाें के बीच वेक्टर जनित रोगों से संबंधित जागरुकता अभियान चलाया गया. ताकि मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारी से बचा जा सके, साथ ही बीमारी को लेकर जानकारी व इससे बचाव के बार में बताया. सलाह दी कि साफ सफाई रखने व सोते समय मच्छरदानी का उपयोग, आस- पास जल जमाव नहीं होने देने के बारे में बताया. वहीं स्वास्थ्य उपकेंद्र बसवरिया अंतर्गत ही कदेई गांव में ग्राम गोष्ठी का आयोजन कर मलेरिया व डेंगू से बचाव के बारे में बताया. मौके पर स्कूल के शिक्षक समेत आशिफ हुसैन, राजीव रंजन, धीरेंद्र कुमार दास, मालती कुमारी समेत अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव रंजन

लेखक के बारे में

By राजीव रंजन

राजीव रंजन, वर्ष 2014 से प्रभात खबर के साथ नियमित रूप से पत्रकार के तौर पर जुड़ा हुआ हूं. इस दौरान मैंने रेलवे, स्वास्थ्य विभाग, धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों, विभिन्न संस्थाओं तथा प्रखंड स्तर के सभी विभागों की रिपोर्टिंग की है. इन क्षेत्रों में कार्य करते हुए मुझे महत्वपूर्ण समाचारों के संकलन, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अनुभव रहा है. साथ ही, प्रशासनिक गतिविधियों, जनहित से जुड़े विषयों और विशेष आयोजनों की जिम्मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola